Connect with us
https://hindustannetwork.com/wp-content/uploads/2025/02/aisss2.jpeg

राज्य

West UP News Live: मेरठ में धमाके से दहला लोहियानगर, दो सौ वाहनों से आज योगी की सभा में जाएंगे कार्यकर्ता

Published

on

मेरठ में मंगलवार सुबह लोहिया नगर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फैक्टरी में जबरदस्त विस्फोट हो गया जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं पश्चिमी यूपी में बारिश से मौसम में बदलाव आ गया है। तापमान कम होने से लोगों ठंड का अहसास हो रहा है।

West UP News Live: मेरठ में धमाके से दहला लोहियानगर, दो सौ वाहनों से आज योगी की सभा में जाएंगे कार्यकर्ता

मेरठ के लोहिया नगर स्थित एक मकान में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पटाखा फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि जिस मकान में पटाखे बन रहे थे उसके साथ ही आस पास के दो-तीन मकान और धराशायी हो गए। हादसे में दो लोगों की मौत बताई गई है जबकि कई घायल हुए हैं। हालांकि अभी इसकी पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। 

बताया कि मकान में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। धमाका इतना जबरदस्त था कि 33 केवी की लाइन के खंभे भी टूट गए।

कलक्ट्रेट में परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता 

परतापुर थाना क्षेत्र में एक महीने पहले एक स्पोर्ट्स फैक्टरी की महिला कर्मचारी को अगवाकर दुष्कर्म करने के मामले में सोमवार को पीड़िता परिवार सहित कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठ गई। महिला ने फैक्टरी के ही दो सुपरवाइजरों पर आरोप लगाया था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि लगभग एक महीने पहले दो सुपरवाइजरों ने उसे रास्ते से अगवा करके दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़िता कई बार थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय तक चक्कर लगा चुकी है। वह इस केस की जांच किसी अन्य सीओ को सौंपे जाने की मांग भी कर चुकी है, मगर सुनवाई नहीं हुई। अब उसने कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया था। सोमवार को पीड़िता अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंची और भूख हड़ताल पर बैठ गई। पीड़िता ने कार्रवाई न होने तक कलेक्ट्रेट में ही डटे रहने की चेतावनी दी।

बिजली बंबा बाईपास से सुबह साढ़े 10 बजे हापुड़ के लिए होंगे रवाना

हापुड़ में आज होने वाले अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन के लिए भाजपा कार्यकर्ता सौ बसों और सौ दोपहिया वाहनों से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता रवाना होंगे। सुबह साढ़े 10 बजे बिजली बंबा बाईपास पर सभी कार्यकर्ता एकत्र होंगे।

कार्यकर्ताओं की मॉनीटरिंग के लिए कैंप लगा गया है। कैंप में महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, सरोजिनी अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कमल दत्त शर्मा, संयोजक संजय त्रिपाठी व्यवस्था बनाने के लिए मौजूद रहेंगे। लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति समाज का समीकरण बदलने में अहम रोल रहेगा। ऐसे में भाजपा अनुसूचित जाति समाज को संगठन में जगह देने से लेकर दूसरे जिम्मेदार कार्यों में साथ लेकर चल रही है। इस सम्मेलन में 60 हजार से अधिक लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *