Connect with us
https://hindustannetwork.com/wp-content/uploads/2025/02/aisss2.jpeg

Politics

मध्य प्रदेश चुनाव: जेल में बंद आजम खान बनाए गए स्टार प्रचारक, सपा ने जारी की प्रचारकों की सूची

Published

on

प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल की ओर से यह सूची जारी की गई है। इस सूची में आजम खान का नाम शामिल है

सपा ने जेल में बंद आजम खां समेत कई नेताओं को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपना स्टार प्रचारक बनाया है। प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल की ओर से यह सूची जारी की गई है। स्टार प्रचारकों की जारी सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, महासचिव मो. आजम खां, सांसद जया बच्चन, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य व राम अचल राजभर, पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, मिठाई लाल भारती, व्यास जी गोंड, नरेश उत्तम पटेल, धर्मेंद्र यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, श्याम सुंदर सिंह यादव, दीप नारायण सिंह यादव आदि शामिल हैं।

सपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज
 सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 1 नवंबर को प्रदेश मुख्यालय पर होगी। इसमें 300 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *