राज्य

अमेठी: कार मालिक पर भारी पड़ा रामभक्त शबनम पर टिप्पणी करना, गाड़ी सीज की गई

Published

on

मुंबई से पैदल चलकर अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहीं रामभक्त शबनम पर टिप्पणी करना कार चालक को महंगा पड़ गया। उसकी कार सीज कर दी गई है।

मुंबई से पैदल चलकर अयोध्या जा रहीं रामभक्त शबनम शेख से मंगौली गांव के पास बीच सड़क पर टिप्पणी  करने वाले कार सवार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया।

मुंबई की रहने वाली रामभक्त शबनम शेख पैदल ही भगवान राम का दर्शन करने अयोध्या जा रही हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे  शबनम शेख जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मंगौली गांव के पास पहुंची थीं कि तभी कार से महिलाएं और पुरुष पहुंचे। भगवा कपड़े में बुर्का पहनने पर आपत्ति जताई।

शबनम को बुर्का नहीं पहनने  की नसीहत दी। शबनम शेख से कार सवारों द्वारा किये गए अमर्यादित व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही जगदीशपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

इस मामले में भीखनपुर गांव निवासी कार सवार अरसीद को हिरासत में लेकर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चालान किया गया है। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version