कोहली ने अनुष्का का हाथ थामा और फिर पूरे मैदान में उनके साथ घूमे। कोहली और अनुष्का ने मैदान पर हंसी मजाक भी किया। दोनों के रोमांस की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हरा दिया। मैच खत्म होते ही विराट कोहली मैदान पर ही रोने लगे। 18 सत्र का ट्रॉफी का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। आरसीबी का यह चौथा फाइनल रहा और चौथे फाइनल में आरसीबी ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। भावुक कोहली जीत के बाद जश्न मनाने की जगह मैदान पर रोने लगे। उन्हें रोता देख पत्नी अनुष्का भाग कर मैदान पर आईं और कोहली को गले लगा लिया।
इसके बाद कोहली ने अनुष्का का हाथ थामा और फिर पूरे मैदान में उनके साथ घूमे। कोहली और अनुष्का ने मैदान पर हंसी मजाक भी किया। दोनों के रोमांस की तस्वीरें भी सामने आई हैं। अनुष्का ने हर लम्हा, हर वक्त कोहली का साथ दिया है। हाल फिलहाल में दोनों संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम भी गए थे। साथ ही अयोध्या में राम लला के दर्शन भी किए थे। इसके बाद दोनों हनुमान गढ़ी मंदिर गए थे। हर मुश्किल परिस्थिति में अनुष्का ने कोहली का साथ दिया है और अब जब आरसीबी की टीम चैंपियन बनी तो उन्होंने इस लम्हे को अपने लेडी लक के साथ साझा किया।
हाल फिलहाल में जब कोहली को अवनीत कौर की फोटो लाइक करने के लिए ट्रोल किया गया था। तब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कोहली अनुष्का में अनबन को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। ऐसा कहा गया कि कार से निकलते वक्त अनुष्का ने कोहली को इग्नोर किया। अब कोहली और अनुष्का के जश्न मनाने के अंदाज ने उन सभी आलोचकों और गलत रिपोर्ट छापने वालों को जवाब दिया है। कोहली और अनुष्का काफी खुश दिख रहे थे और हो भी क्यों न आखिर कोहली का 18 सत्रों से ट्रॉफी जीतने का इंतजार जो खत्म हुआ।
इस साल आईपीएल शुरू होते ही आरसीबी के जीतने की चर्चा हो रही थी। फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि यह 18वां सत्र है और जर्सी नंबर 18 यानी कोहली के लिए यह सत्र सफल रहेगा। आरसीबी इसी साल चैंपियन बनेगी। कुछ ने तो तीन जून की तारीख में 18 निकाल दिया। फैंस ने 3+6 (छठा महीना)+2+0+2+5 को जोड़कर 18 अंक निकाला। फैंस ने लिखा कि आरसीबी की टीम ही चैंपियन बनेगी और ऐसा ही हुआ भी।
कोहली ने फाइनल में 35 गेंद पर तीन चौके की मदद से 43 रन की पारी खेली। वह आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इसकी बदौलत बेंगलुरु ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। शशांक सिंह 30 गेंद में 61 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जोश इंग्लिस ने 23 गेंद में 39 रन की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके।