Connect with us
https://hindustannetwork.com/wp-content/uploads/2025/02/aisss2.jpeg

राज्य

Vastu Tips: घर में रखें पानी से भरा मिट्टी का मटका, परिवार पर बरसेगी वरूण देव की अपार कृपा

Published

on

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर में पानी से भरा मिट्टी का मटका रखने से क्या फायदे होते हैं।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे पानी से भरे मिट्टी के घड़े को रखने से मिलने वाले लाभ के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी से भरे मिट्टी के घड़े या मटके को रखने के लिए उत्तर दिशा को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इससे आपको उत्तर दिशा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इससे आपके ऊपर वरूण देव का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही आपको किसी तरह का भय नहीं सताता यानि आपको किसी चीज से डर नहीं लगता है। आपको बता दें कि परिवार में इसका सबसे ज्यादा लाभ परिवार के मंझले बेटे को मिलता है। अगर स्वास्थ्य के संदर्भ में बात करें तो उत्तर दिशा में जल संबंधी चीजें रखने से हमारे शरीर में सबसे ज्यादा लाभ हमारे कानों को मिलता है। इससे हमारी सुनने की क्षमता मजबूत रहती है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक,  हर चीज को रखने के लिए क उचित दिशा निर्धारित की गई है, जिससे उस दिशा को तो लाभ मिलता ही है,साथ ही उस घर, कार्यालय या अन्य जगह पर स्थित व्यक्ति को भी बहुत लाभ मिलता है। ऐसे ही मिट्टी की चीजों को रखने के लिए भी उचित दिशा का वर्णन किया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बनी चीजों जैसे मिट्टी का कोई शो-पीस या मिट्टी के गमले या कोई अन्य चीज़ रखने के लिए सबसे उचित दिशा ईशान कोण, यानि उत्तर-पूर्व दिशा को बताया गया है। चूंकि इस दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से बताया गया है और पृथ्वी यानि धरती और मिट्टी अतः ईशान कोण में मिट्टी संबंधी चीजें रखने से बहुत फायदा मिलता है।

मिट्टी का मटका रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी से भरे मिट्टी के घड़े या मटके को रखने के लिए उत्तर दिशा को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इससे आपको उत्तर दिशा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इससे आपके ऊपर वरूण देव का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही आपको किसी तरह का भय नहीं सताता, यानि आपको किसी चीज़ से डर नहीं लगता है।  उत्तर दिशा में जल संबंधी चीजें रखने से हमारे शरीर में सबसे ज्यादा लाभ हमारे कानों को मिलता है। इससे हमारी सुनने की क्षमता मजबूत रहती है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *