Connect with us
https://hindustannetwork.com/wp-content/uploads/2025/02/aisss2.jpeg

मनोरंजन

IPL 2023 Opening Ceremony: रश्मिका-तमन्ना ने बिखेरा जलवा, अरिजीत के गानों पर झूम उठे धोनी-हार्दिक

Neque porro quisquam est, qui dolorem ipsum quia dolor sit amet, consectetur, adipisci velit, sed quia non numquam eius.

Published

on

आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी शानदार रही। अरिजीत सिंह, तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। ओपनिंग सेरेमनी के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मंच पर आए। दोनों कप्तानों ने बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह के साथ आईपीएल 2023 की ट्रॉफी के सामने पोज किया। आईपीएल का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच है।

ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत अरिजीत सिंह की शानदार परफॉर्मेंस के साथ हुई। उन्होंने राजी फिल्म के गाने ‘ऐ वतन मेरे वतन’ गाने से समा बांध दिया। इसके बाद उन्होंने 1983 फिल्म के गाने ‘लहरा दो’ और ब्रम्हास्त्र के गाने ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया’ से सभी फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने चन्ना मेरे, कबीरा, अपना बना ले पिया, तुझे कितना चाहने लगे हम, झूमे जो पठान, शिवा, हां मैं गलत, प्यार होता कई बार है, तेरे प्यार में, घुंघरू टूट गए, राबता, इलाही, हवाएं, देवा-देवा, इंडिया जीतेगा गाना भी गाया। 

 

LIVE

 GT vs CSK Live Score: जडेजा ने चेन्नई को दिलाई तीसरी सफलता, हार्दिक को किया बोल्ड; शुभमन गिल का अर्धशतक

अरिजीत सिंह की शानदार आवाज पर फैंस मैदान में झूमते रहे। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या और चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अरिजीत के गाने पर झूमते दिखे। मंदिरा बेदी ने इस आईपीएल के उद्घाटन समारोह में एंकरिंग की जिम्मेदारी संभाली। वह लंबे समय बाद आईपीएल में एंकरिंग करती नजर आईं। फैंस उनको एंकरिंग करता देखकर काफी खुश हुए।