Connect with us
https://hindustannetwork.com/wp-content/uploads/2025/02/aisss2.jpeg

Entertainment

Karva Chauth 2023: पहली बार करवा चौथ मनाएंगी ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में कियारा से लेकर परिणीति तक का नाम

Published

on

भारत त्योहारों का देश हैं और इनमें ही एक त्योहार करवा चौथ है। यह एक ऐसा त्योहार है, जिस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर, 2023 को मनाया जाएगा। जब हमारी भारतीय संस्कृति की परंपराओं और रीति-रिवाजों को अपनाने की बात आती है, तो बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा आगे रहे हैं। इस साल शादी के बंधन में बंधे कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी, जिसके लिए वह खूब तैयारी कर रही है। चलिए बताते हैं आपको उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में, जो 2023 में अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

कियारा आडवाणी

कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल फरवरी में राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेवरेट कप्ल्स में शुमार हैं। अभिनेत्री इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। बताया जा रहा है कि कियारा और सिद्धार्थ दोनों अपनी फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान करीब आए थे और एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।  

परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा भी इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे। परी और राघव ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के ‘द लीला’ में एक भव्य शादी की थी। शादी में दोनों के करीबी परिवार, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। हाल ही में कपल की शादी को एक महीना हुआ है और दोनों अपना पहला त्योहार मनाने के लिए काफी उत्सुक हैं।

अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया ने जनवरी 2023 में अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। दक्षिण भारतीय परंपराओं के साथ अथिया के केएल राहुल संग खंडाला में अपने पिता के फार्म हाउस पर शादी की थी। अथिया भी पहली बार पति केएल राहुल के लिए व्रत रखेंगी।   

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *