Connect with us
https://hindustannetwork.com/wp-content/uploads/2025/02/aisss2.jpeg

क्राइम

Gorakhpur News: ढाबे पर तमंचा दिखाकर महिला से छीनी थी चेन, दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल- गिरफ्तार

Published

on

गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला ढाबा संचालक सुमित्रा को तमंचा दिखाकर चेन व मोबाइल लूट कर भाग गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया था और इनकी तलाश में जुटी थी।

गीडा थानाक्षेत्र के देइयापार मोड़ के पास पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। इस बीच रुकने की जगह उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने लगे। खुद को बचाते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो युवक घायल हो गए।

मौके पर जाकर पूछताछ करने पर इनकी पहचान अश्नवनी और शिवा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। गीडा थानाक्षेत्र में  जीरो प्वाइंट के पास ढाबे पर महिला के साथ इन्हीं दोनों लुटेरों ने महिला के गले से चेन लूटी थी। पुलिस गीडा थाने में केस दर्ज कर इनकी तलाश कर रही थी।

गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला ढाबा संचालक सुमित्रा को तमंचा दिखाकर चेन व मोबाइल लूट कर भाग गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया था और इनकी तलाश में जुटी थी।

मूलरूप से देवरिया निवासी अशोक तिवारी पिपरौली चौकी के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास ढाबा चलाते थे। कुछ वर्ष पहले अशोक का निधन हो गया। इसके बाद उनकी पत्नी सुमित्रा तिवारी ढाबा चलाने लगीं। सुमित्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह ढाबे पर थीं। इसी दौरान सफेद बाइक सवार दो बदमाश ढाबे पर पहुंचे।

इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सोने की चेन और मोबाइल लूूट कर भाग निकले थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *