Asian Games 2023 Live: भारत की झोली में पांच पदक, तीन रजत और दो कांस्य; महिला फुटबॉल टीम बाहर
Asian Games 2023 Schedule Today Live Updates : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है और पदक तालिका में भारत का खाता भी खुल चुका है। नौकायन में अर्जुन और अरविंद की जोड़ी ने रजत पदक जीता है। वहीं, महिला शूटिंग टीम भी रजत पदक पर निशाना साध चुकी है। भारत की महिला क्रिकेट टीम भी कम से कम रजत पदक पक्का कर चुकी है।
Asian Games 2023 Live: महिला फुटबॉल टीम का सफर समाप्त
भारत की महिला फुटबॉल टीम थाईलैंड के खिलाफ हार गई। इसके साथ ही टूर्नामेंट में उसका सफर समाप्त हो गया। भारतीय महिला टीम कोई पदक नहीं जीत सकी। थाईलैंड ने उसे 1-0 से हराकर बाहर कर दिया।
Asian Games 2023 Live: चेस में चार खिलाड़ियों ने पहला मैच जीता
भारत की शतरंज ने शानदार शुरुआत की है। कोनेरू हम्पी, डी. हरिका, अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती ने अपने-अपने शुरुआती मैच जीत लिए हैं। चारों खिलाड़ी अगले दौर में पहुंच गए हैं।
Asian Games 2023 Live: प्रीति क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
भारतीय मुक्केबाज प्रीति आरएससी के माध्यम से जॉर्डन की एस अलहसनत को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। अब उनका मुकाबला कजाकिस्तान की जेड शेकेरबेकोवा से होगा।
Asian Games 2023 Live: भारत की झोली पांचवां पदक
भारतीय नाविकों ने अपना तीसरा पदक जीता और भारत को कुल पांच पदक मिल चुके हैं। नीरज, नरेश कलवानिया, नीतिश कुमार, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार, आशीष और धनंजय उत्तम पांडे की भारतीय टीम ने रोइंग में रजत पदक जीता।
Asian Games 2023 Live: भारत की झोली में एक और पदक
शूटर रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। 19 वर्षीय युवा भारतीय निशानेबाज रमिता ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
Asian Games 2023 Live: नौकायन में एक और पदक
एशियाई खेलों में भारत को तीसरा पदक मिल चुका है। बाबू लाल यादव और लेख राम की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता है। भारतीय जोड़ी ने 6:50:41 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
Asian Games 2023 Live: महिला क्रिकेट टीम का पदक पक्का
महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।
एशियन गेम्स के पहले ही दिन भारतीय टीम ने अलग-अलग खेलों में मेडल्स जीतकर परचम लहराना शुरू कर दिया है। भारत के दिन की शुरुआत सिल्वर मेडल से हुई। लाइटवेट मेन्स डबल स्कल्स इवेंट में भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इतना ही नहीं 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग इवेंट में महिलाओं की टीम ने रजत पदक जीता। इस टीम में रमिता, मेहुल घोष और आशी चौकसे ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया।
Asian Games 2023 Live: शूटिंग में महिला टीम को रजत
रमिता, मेहुली घोष और आशी चौकसे की 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने हांगझू में शूटिंग में रजत पदक हासिल किया है।
Asian Games 2023 Live: अर्जुन-अरविंद ने जीता रजत पदक
भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
Asian Games 2023 Live: भारत की झोली में पांच पदक, तीन रजत और दो कांस्य; महिला फुटबॉल टीम बाहर
Asian Games 2023 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है और पदक तालिका में भारत का खाता भी खुल चुका है। नौकायन में अर्जुन और अरविंद की जोड़ी ने रजत पदक जीता है। वहीं, महिला शूटिंग टीम भी रजत पदक पर निशाना साध चुकी है। भारत की महिला क्रिकेट टीम भी कम से कम रजत पदक पक्का करने की बेहद करीब है।